खरवार आदिवासी एकता संघ का उद्देश्य अपने समाज की पहचान, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ना है। यह संगठन शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, परंपराओं के संरक्षण, तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है। संघ का प्रयास है कि खरवार समाज की युवा पीढ़ी अपने इतिहास और मूल्यों को समझे, सामाजिक रूप से सशक्त बने और विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़कर अपने समुदाय के साथ अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करे।